फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
पुलिस ने नगर के राजकीय पीजी कॉलेज में तोड़फोड़ करने के आरोप में सरफाबाद के मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। राहुल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जींद जेल में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार सुबह करीब डेढ़ दर्जन के लगभग अज्ञात युवकों ने कालेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की थी। इस घटना से कालेज में तनाव का माहौल बन गया था।
कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस से कालेज टाइम मेें सुरक्षा की अपील की थी। इससे दो दिन पहले शनिवार को भी कालेज में युवाओं के दो ग्रुपों में झगड़ा होने का अंदेशा बना हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से झगड़ा टल गया था। सोमवार को सुबह से ही कालेज में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन कालेज प्रशासन को ये आभास नहीं हो पाया कि युवक इस प्रकार से कर्मचारियों पर भी हमला करने के लिए साइंस ब्लाक में तोड़फोड़ कर देंगे। जिससे समय रहते कालेज में पुलिस नहीं बुलाई जा सकी। कालेज प्राचार्य हंसराज ने बताया था कि कुछ युवक अपने हाथों में गंडास, तलवार, चाकू और डंडों से लैस होकर बाइकों पर कालेज के साइंस ब्लाक में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्हें अंदेशा है कि ये लोग किसी बच्चे की तलाश में यहां पहुंचे थे। शायद उन्हें वह बच्चा नहीं मिला। युवाओं के हालात देखकर ऐसा लगता है, कि वे लोग किसी की भी हत्या कर सकते थे। इसके लिए कालेज प्राचार्य की शिकायत पर 16-17 अज्ञात युवाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस इस मामले के आरोपी उपमंडल के गांव सिंघाना के रहने वाले विकास व सहदेव व सिल्लाखेड़ी वासी मंदीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में गांव सरफाबाद के रहने वाले मुख्य आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि राहुल को पुलिस ने सफीदों कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जींद जेल में भेज दिया गया है। इस मामले के अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मामले से संबधित आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें