अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला जेल में सर्च अभियान के दौरान चार शातिर बदमाशों के पास से मोबाइल बरामद हुए। जिन बंदियों के पास से मोबाइल बरामद किए वे हत्या, डकैती सहित विभिन्न संगीन मामलों में बंद हैं। पुलिस ने मोबाइलों को कब्जे में लेकर जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर चार बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को जेल के अंदर सर्च अभियान चलाया। यहां पर हत्या सहित 11 अन्य संगीन मामलों में जेल में बंदी गांव घोघड़ियां निवासी प्रदीप उर्फ सरपंच से एक सिम बरामद हुआ। बैरक नंबर चार में हत्या के मामले में जेल में बंद गांव किडौली पानीपत निवासी मुकेश उर्फ मोनू के कब्जे से एक मोबाइल और बैरक नंबर चार में बंद हत्या हत्या के आरोपी गांव सिवाहा पानीपत निवासी प्रसन्न उर्फ लंबू के कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए। ये मोबाइल दूध की खाली थैली में रखे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जेल में सर्च अभियान, चार मोबाइल बरामद
मोबाइल संग पकड़े गए सभी बंदी हत्या के मामलों में हैं बंद