अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अनुसूचित जाति ए महापंचायत आरक्षण बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी रहा है। शुक्रवार को समाज की कई बेटियों ने धरने पर बैठकर पैदल यात्रा के दौरान गिरफ्तार किए लोगों की रिहाई की मांग की।
बता दें कि पिछले कई माह से आरक्षण बहाली की मांग लेकर बुधवार को पैदल मार्च के दौरान जुलाना क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ के पास एससी ए वर्ग के लोगों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया था। अब समाज की बेटियां धरने पर अनशन कर गिरफ्तार किए लोगों को रिहा और आरक्षण बहाली की मांग कर रहे है।
एससी ए महापंचायत की कार्यकर्ता अंजना अठवाल ने बताया कि अभी तक पैदल यात्रा के दौरान दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए समाज के लोगों रिहा किया गया। जब तक दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई व गिरफ्तार किए लोगों को रिहा नहीं किया जाता आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। अंजना ने बताया कि आरक्षण बहाली की मांग को लेकर कई माह से धरने पर बैठे है, लेकिन सरकार ने अभी तक मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जब तक आरक्षण बहाल नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
बॉक्स
पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई
हरियाणा वाल्मीकी महासभा की बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान सूरजभान की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में हुई। जिला प्रधान सूरजभान ने कहा कि जींद से रोहतक समाज की बेटियां व लोग केवल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मांग पत्र देने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने समाज की बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे सभा में रोष है। इस मौके पर इंद्र सिंह, कर्मवीर, शमशेर सिंह, रमेश राणा, बलकान अलेवा, दयाकिशन, मौजूद रहे।