फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में मिले दो मोबाइल और चरस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद ।
जिला जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को जिला कारागार में हुई तलाशी के दौरान जेल प्रशासन ने बैरक नंबर आठ के बाहर से दो मोबाइल सेट और 51 ग्राम चरस बरामद किया है। जेल अधिकारियों ने मोबाइल सेट व चरस को कब्जे में ले अज्ञात के खिलाफ शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिला जेल अधीक्षक सेवा सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस शाम को जेल प्रशासन की तरफ से चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। जब जेल वार्डन चैकिंग कर रहे थे तो उसी दौरान बैरक नंबर आठ के बाहर पॉलिथीन पड़ा हुआ दिखाई दिया। जब जेल कर्मियों द्वारा पॉलिथीन को खोला गया तो उसमें दो मोबाइल सेट और 51 ग्राम चरस बरामद हुई। जेल अधिकारियों ने मोबाइल सेट व चरस को कब्जे में ले अज्ञात के खिलाफ शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। जिस पर शहर थाना पुलिस ने जेल अधीक्षक सेवा सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ परिजनर एक्ट तथा नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कारागार में मिले दो मोबाइल और चरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें