नरवाना। गांव सुदकैन में विशेष पार्टी के हक में मतदान कराने के दबाव में आपस में तकरार हो गई, जिसमें एक युवक को चोट आई। सदर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सुदकैन गांव निवासी मिट्ठन, संजू और वकील ने सदर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार को वह मतदान के लिए सरकारी स्कूल में जा रहे थे। गांव के अमित, जितेंद्र, अंकित व अमित ने उनका रास्ता रोककर एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने का दबाव डालने लगे। जब उन्होंने अपनी मर्जी से मतदान की बात कही तो जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया और लाठी व डंडों से हमला कर दिया। सदर थाना प्रभारी राजेश ने कहा कि पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मारपीट करने, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं है।