फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर किया दूसरे की गाड़ी का सौदा, झांसा देकर साढ़े दस लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की गाड़ी का ऑनलाइन किया सौदा कर साढ़े दस लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दूसरे की गाड़ी का सौदा कर फर्जीवाड़ा करने, खरीदारों पर फायरिंग करने व साढ़े दस लाख रुपये हड़पने पर जुलाना थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी पर स्कॉर्पियो गाड़ी बेचने के बारे में ऑफर किया गया था। गांव शामलो निवासी अमित ने डाला हुआ था। इस पर उसने अमित से संपर्क किया। अमित ने बताया कि गाड़ी गांव पड़ाना निवासी कृष्ण के नाम पर है और उस पर बैंक का लोन है। 15 मार्च को वह अपने दोस्त रणदीप के साथ जींद पहुंच गया। रोहतक रोड बाईपास पर अमित उन्हें गाड़ी के साथ मिल गया। पसंद आने पर गाड़ी का सौदा साढ़े दस लाख में कर लिया। गाड़ी पर लोन था। अमित के साथ बैंक में जाकर 831622 रुपये की राशि बैंक में भर दी गई और एग्रीमेंट भी कर लिया गया। बकाया 218778 रुपये की राशि भी अमित को दे दी गई। इस पर अमित ने अपने दोस्त कृष्ण को बुलाकर लाने की बात कही और बाद में शपथ पत्र भी बनवा दिया गया। इसके बाद खाना खाने की बात कहते हुए अमित उन्हें रोहतक रोड पर ले गया। जब गाड़ी गतौली नहर की पटरी पर जाने लगी तो उन्होंने अमित को टोका। अमित के साथ बैठे युवक ने पिस्तौल निकाल लिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसी दौरान अमित ने अपने पास मौजूद असलाह से उस पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। अमित व उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए। छानबीन में यह भी खुलासा हुआ कि जिस पड़ाना निवासी कृष्ण की गाड़ी थी। वह आपराधिक मामले में जेल में बंद है। जिस व्यक्ति को कृष्ण बताकर एग्रीमेंट किया गया और शपथ पत्र दिया गया, वह व्यक्ति भी फर्जी था। जुलाना थाना पुलिस ने प्रीतम सिंह की शिकायत पर गांव पड़ाना निवासी कृष्ण, गांव शामलो निवासी अमित को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगा खुलासा
गतौली चौकी प्रभारी कुलबीर ने बताया कि गाड़ी का सौदा कर राशि हड़पने, फर्जीवाड़ा करने व जानलेवा हमला करने की शिकायत दी गई थी। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिस व्यक्ति की गाड़ी थी वह जेल में बंद है। उसकी जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर सौदेबाजी करना और राशि हड़पने का आरोप है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें