फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर हड़पे 29 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर हड़पे 29 लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रामराय गेट निवासी व्यक्ति से कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दिल्ली निवासी तीन लोगों ने 29 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रामराय गेट निवासी दिनेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली निवासी सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता व परपाल चिम्मा से उनके जानकार बिजेंद्र खर्ब ने मुलाकात करवाई। तीनों आरोपियों ने कहा कि उन्होंने नक्सर कंपनी की जिंस की पैंट बनाने का प्लांट दिल्ली के बुआना में लगाया हुआ है। उनका हेड ऑफिस करोल बाग नई दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपने माल को बेचने के लिए उनको एक फ्रेंचाइजी की जरूरत है। इससे अच्छी आमदनी हो सकती है। दिनेश शर्मा ने कहा कि वह उनके बहकावे में आ गया और उपरोक्त तीनों को 29 लाख रुपये देकर फ्रेंचाइजी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने कुछ माल भेजा, जिसमें कटी-फटी व पुरानी जिंस की पैंट थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। जब वे दिल्ली स्थित उनके ऑफिस में गए तो वहां कोई नक्सर की कंपनी नहीं मिली। पुलिस ने सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता व परमाल चिम्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें