फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को पांच हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विजिलेंस टीम ने उचाना के नायब तहसीलदार होशियार सिंह को शुक्रवार को प्लॉट की रजिस्ट्री देने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नायब तहसीलदार पर अलीपुरा गांव में 300 गज जमीन रजिस्ट्री कराने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दलबीर ने बताया कि अलीपुरा गांव में उसकी चाची कृष्णा ने 300 गज का प्लॉट खरीदा है। इस जमीन की रजिस्ट्री करानी थी, लेकिन नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री बनवाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की, लेकिन शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये देने से मना कर दिया। हालांकि रजिस्ट्री कर दी गई, लेकिन शुक्रवार को नायब तहसीलदार कार्यालय से एक कर्मचारी का फोन आया कि वह पांच हजार रुपये देकर रजिस्ट्री ले जाए। इस पर दलबीर सिंह ने विजिलेंस को मामले की सूचना दी। विजिलेंस निरीक्षण भूपेंद्र शर्मा के अनुसार प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। विजिलेंस की टीम ने दलबीर को दो-दो हजार रुपये के दो नोट और 500-500 के दो नोट पाउडर लगा कर दिए। तय सौदे के मुताबिक दलबीर सिंह ने पैसे नायब तहसीलदार को दे दिए। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार की तलाशी ली तो उसके पास से नोट बरामद हुए। जब नायब तहसीलदार के हाथ धुलवाए गए तो पानी लाल हो गया। इस पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पांच हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार
300 गज जमीन की रजिस्ट्री देने की एवज में मांगी रिश्वत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें