चार ग्राम स्मैक सहित महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना पुलिस ने हिसार रेलवे फाटक के पास से चार ग्राम स्मैक सहित एक महिला को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला फाटक के पास स्मैक सहित खड़ी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही फाटक के पास पहुंच कर महिला को काबू कर उसके कब्जे से स्मैैक बरामद कर लिया हैै। वजन करने पर स्मैक का वजन चार ग्राम मिला। पकड़ी गई महिला की पहचान नरवाना की चेमला कॉलोनी निवासी बिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।