फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने चिन्यालीसौड़ में खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पति ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। रायवाला के वैदिकनगर निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद हत्यारोपी पति ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने कुंवर लाल की पहचान के लिए टीम चिन्यालीसौड़ भेजी है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को रायवाला क्षेत्र की प्रतीतनगर ग्रामसभा स्थित वैदिकनगर में रुकमा देवी (36) पत्नी कोरू लाल (कुंवर लाल) का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जांच में पुलिस को रुकमा देवी के गले पर निशान भी मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रुकमा देवी की मौत गला दबने के चलते दम घुटने से होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में रुकमा के दामाद मुकेश लाल ने अपने ससुर कुंवर लाल पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद कुंवर लाल फरार हो गया था। रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को कुंवरलाल उर्फ कोरुलाल के चिन्यालीसौड़ में जहर खाकर जान देने की सूचना मिली है। कुंवरलाला की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम चिन्यालीसौड़ भेजी गई है। पहचान होने के बाद ही इस पर कुछ कहा सकता है। इसके अलावा मामले में दमाद मुकेश लाल से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें