अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी श्यामलाल मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एसएसपी को शिकायत दी कि उसका भाई ईश्वर अपने दोस्त से मिलने शनिवार रात को पटियाला चौक गया था। जब वह घर लौट रहा था तो रास्ते में वृद्धाश्रम के पास प्रमोद, अनिल व सलीम ने ईश्वर को खंभे से बांधकर पीटा। श्यामलाल ने कहा कि रंजीश के चलते प्रमोद, अनिल व सलीम ने ईश्वर पर चोरी का झूठा आरोप लगा कर जान से मारने की कोशिश की। इसकी शिकायत उसने झांझ गेट स्थित पुलिस चौकी में दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह अपने भाई के साथ मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।