फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने दो नाबालिग लड़कियों के शारीरिक शोषण का आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली दो लड़कियों का इलाज के नाम पर शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा सतीश व उसके चेले मंगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी 16 वर्षीय व 14 वर्षीय दो लड़कियां पिछले कई सालों से बीमार चल रही हैं। किसी रिश्तेदार के कहने पर वह सिल्लाखेड़ी गांव में एक कथित बाबा सतीश व उसके चेले मंगत से इलाज करवाने चली गई। ढोंगी बाबा सतीश ने उसकी बेटियों को डेरे में रख लिया। उन्हें बंधक बनाया गया और परिजनों से नहीं मिलने दिया गया। इस दौरान डेरे के बाबा द्वारा उनके साथ छेड़खानी की गई। इतना ही नहीं इलाज के नाम पर परिजानों से पहले 51 हजार रुपये, फिर 25 हजार रुपये वसूले। पुलिस ने दोनों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें