फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। छापर गांव के पास हांसी ब्रांच नहर की पटरी के पास एक पेड़ पर फंदे पर युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक मूलरूप से कुरुक्षेत्र जिले के गांव अमरहड़ी का रहने वाला था। वह छापर गांव में अपनी ससुराल रह रहा था। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय बख्शा गांव छापर में अपनी ससुराल में काफी दिनों से रह रहा था। ग्राम पंचायत ने उसे सफाई कर्मचारी के तौर पर लगा रखा था, मगर नशेड़ी होने के कारण पंचायत ने उसे हटा दिया था। बख्शा की बहन की शादी भी इसी गांव में उसके साले के साथ हुई है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बख्शा अपनी बहन के मामले को लेकर भी परेशान चल रहा था। वीरवार सुबह उसका शव नहर किनारे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। एएसपी अजीत सिंह शेखावत के अनुुसार परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें