फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नाबालिग किशोरी गायब, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ के घर गई किशोरी गायब, अपहरण का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। संदिग्ध परिस्थितियों में सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने उसके अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने कहा कि उसकी बहन दसवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे वह अपने ताऊ के घर काम करने के लिए गई। एक बार लौटकर आई और दोबारा से छह बजे ताऊ के घर चली गई। शाम साढ़े छह बजे उसकी बड़ी बहन ताऊ के घर गई तो पता चला कि छोटी बहन वहां नहीं आई है। युवक के अनुसार जिस समय यह घटना हुई तब घर के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। उसका आरोप है कि किसी ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें