फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा को धता बताकर बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में बाइक सवार झपटमारों ने महिला से छीनी सोने की चेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चुनाव के मद्देनजर जिले में कदम-कदम पर पुलिस का पहरा है मगर इसमें सेंध लगाते हुए झपटमार और चोर-लुटेरे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दिन-दहाड़े लघु सचिवालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लघु सचिवालय में पिछले दिनों ही पुलिस ने एक चौकी खोली है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
पटियाला चौक स्थित जवाहर नगर निवासी 38 वर्षीय महिला सुनीता लघु सचिवालय में स्थित एक विभाग में कर्मचारी है। शनिवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर के लिए पैदल निकली थी। जब वह लघु सचिवालय परिसर स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड से थोड़ी आगे निकली तो पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने उसकी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी किसी की पकड़ में नहीं आए। इसके बाद सुनीता ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला ने अपने सहकर्मियों को मौके पर बुलाया और लघु सचिवालय स्थित पुलिस चौकी में पहुंची। पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद
लघु सचिवालय परिसर में वैसे भी हर समय पुलिस तैनात रहती है लेकिन जींद में उपचुनाव को देखते हुए पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है। कदम-कदम पर पुलिस कर्मचारी व होमगार्ड जवान मौजूद होने के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना से साफ है कि जिस मुस्तैदी के साथ पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वह नाकाफी है।
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
जांच अधिकारी एसआई जगबीर सिंह ने कहा कि अज्ञात झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस समय महिला से चेन छीनी गई, उस समय उसने शोर नहीं मचाया. यदि शोर मचाती तो आरोपियों को उसी समय पकड़ लेना संभव था। महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने का आसपास से गुजर रहे लोगों को भी पता नहीं चला। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। किसी भी सूरत में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
दस दिन में हो चुकी हैं छह चोरियां, लोगों में रोष
उचाना। बीते दस दिन में चोरी की छह वारदातें हो चुकी हैं। इससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। छह चोरी की वारदातें हो चुकी है तो कई घटना चोरी की कोशिश की भी हो चुकी हैं। अनाज मंडी में धान के सीजन में धान के बैग चोरी करने वालों की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद भी पुलिस उस मामले को भी हल नहीं कर पाई है। लोगों ने रात को पुलिस से गश्त बढ़ाने के साथ-साथ चोरियों को हल करने की मांग की। घरों से चोरियों के साथ शहर में मोटरसाइकिलों की चोरी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जयबीर, रामनिवास, सुनील, वीरेंद्र, धर्मबीर ने कहा कि शहर में बीते दस दिनों में छह चोरियां हो चुकी है। एक भी चोरी को पुलिस अब तक हल नहीं कर पा रही है। निरंतर हो रही चोरियों की वारदातों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वो रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ जो चोरी हो चुकी है उनको भी हल करें। चोरी हल न होने से चोरी करने वालों के हौसले बढ़ते है। लोग अब घर से बाहर जाने से डरते है कहीं उनके घर से जाने के बाद ताला तोड़ कर चोर सामान, नगदी न चुरा ले जाए। कोई भी चोरी अब तक हल न होना पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर सवाल भी उठाता है। थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि दुकानदारों को बाजारों में चौकीदार रखने के लिए कहा गया है। दुकानदारों को चाहिए कि वो बाजारों में चौकीदार रखे, रात को दुकानों के बल्ब जलाए। पुलिस निरंतर बाजारों में गश्त कर रही है। चोरी की जो वारदात हुई है उनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें