फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में शराब पीते मिले रोडवेज के दो कर्मचारी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वीरवार शाम रोडवेज के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और एक परिचालक राय सिंह को बस स्टैंड पर ही रोडवेज की बस में शराब पीते हुए पुलिस ने काबू किया है। दोनों के मेडिकल परीक्षण के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी को किसी ने सूचना दी कि बस स्टैंड के अंदर खड़ी एक बस में दो कर्मचारी शराब पी रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को काबू कर लिया। रोडवेज अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तो शराब पीने की पुष्टी हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं रोडवेज के महाप्रबंध का कार्यभार देख रहे जींद के एसडीएम अश्विनी मलिक ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। दोनों को चार्जशीट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें