फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद सामान को सरधना से कोतवाली ले आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद सामान को कोतवाली ले आई पुलिस
विज्ञापन

शामली। शुगर मिल में हुई क्लर्क की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस सरधना थाने में पहुंची। पुलिस वहां से हादसे में मारे गए हत्यारोपी लुटेरे के पास से बरामद सामान को सुपुर्दगी में लेकर कोतवाली ले आई। अब मृतक के परिजन सामान को लेने के लिए अपना आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

सरशादीलाल शुगर मिल की आवासीय कॉलोनी में क्लर्क ओमपाल की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी घर से लैपटॉप, नगदी और अन्य सामान व बाइक लूटकर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में मृतक ओमपाल के पुत्र कपिल की ओर से आरोपी हत्यारोपी जोनी पुत्र धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के भाग रहे जोनी की भी उस दिन सरधना में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सरधना पुलिस को 5600 रुपये, जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ था, जिसकी वहां सरधना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर. कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर रफी परवेज कर रहे थे। बुधवार को कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर रफी परवेज सरधना थाने में पहुंचे और उस मामले की विवेचना कर रहे एसआई सुशील कुमार से पूरा मामला बताया, जिसके बाद लिखापढ़ी करने के बाद हत्यारोपी जोनी से बरामद सामान, नगदी और बाइक सरधना पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सौंप दी। देर शाम शामली पुलिस कोतवाली लौट आई। इंस्पेक्टर रफी परवेज का कहना है कि अब अधिकारियों के आदेश पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें