फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉल्ट्री व्यवसायी से 35 लाख लूटपाट मामले में सामने आया चार आरोपियों का नाम

Sat, 16 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नरवाना रोड पर ढाई माह पहले पॉल्ट्री व्यवसायी सतप्रकाश उर्फ बिंटू से लगभग 35 लाख रुपये की लूटपाट के मामले में चार युवकों का नाम सामने आया है। आरोपियों के नाम का खुलासा हिसार आईजी स्पेशल टीम द्वारा गुड़गांव में पकड़े गए गांव नाहरपुर रुपा गुड़गांव निवासी सुदर्शन ने किया है। लूटपाट के मामले में गांव झील निवासी कृषण उर्फ बिल्लू, कलायत कैथल निवासी विजयपाल, शामली यूपी निवासी तनबीर, नरवाना निवासी सोनू का नाम सामने आया है। लूटपाट की वारदात की जांच हिसार आईजी स्पेशल टीम कर रही थी। पुलिस को गत दिनों भनक लगी थी कि पॉल्ट्री व्यवसायी से लगभग 35 लाख रुपये लूटने के आरोप शातिर अपराधी सुदर्शन के घर पर रुके हुए हैं। जिसके बाद आईजी स्टाफ की टीम ने आरोपी सुदर्शन के घर पर दबिश दी, जबकि पुलिस की टीम उसके दरवाजे पर पहुंची तो उसके अंदर मौजूद बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान लूटपाट के मामले में शामिल गांव झील निवासी कृष्ण उर्फ बिल्लू, कलायत कैथल निवासी विजयपाल, शामली यूपी निवासी तनबीर, नरवाना निवासी सोनू व अन्य बदमाश पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। जबकि पुलिस की टीम ने इस दौरान आरोपी सुदर्शन को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुदर्शन ने खुलासा किया पॉल्ट्री व्यवसायी से उसके घर पर ठहरे युवकों ने ही लूटपाट की थी।
विज्ञापन


लूट में शामिल युवक हत्या की बना रहे थे योजना
पुलिस के अनुसार पॉल्ट्री व्यवसायी से लूटपाट की घटना का खुलासा करने वाले आरोपी सुदर्शन की गैंगवार चल रही है। आरोपी सुदर्शन गांव झील निवासी कृष्ण उर्फ बिल्लू, कलायत कैथल निवासी विजयपाल, शामली यूपी निवासी तनबीर, नरवाना निवासी सोनू तथा अन्य के साथ मिलकर अपने घर पर दूसरी गैंग के कौशल के छोटे भाई मनीष की हत्या की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गुड़गांव में छापेमारी करके उनके प्लान को फेल कर दिया। पकड़े गए आरोपी सुदर्शन ने खुलासा किया कि फरार लूटपाट के आरोपियों के पास भारी मात्रा में हथियार हैं।
 नई सब्जी मंडी निवासी सतप्रकाश उर्फ बिंटू पोल्ट्री फॉर्मरों की एक सप्ताह में खरीदे गए मुर्गों की पेमेंट लेकर 27 अक्टूबर को कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और पिस्तौल तथा दूसरे चाकू व्यापारी को दिखाया और गोली मारने की धमकी देकर उसके पास मौजूद लाखों रुपये की नकदी को लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच हिसार आईजी स्पेशल टीम कर रही थी।
विज्ञापन


हिसार रेंज आईजी अनिल कुमार राव ने बताया कि व्यापारी से 35 लाख रुपये की लूटपाट के मामले में चार युवकों का नाम आया है। उनको पकड़ने के लिए गुड़गांव में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करके फरार हो गए। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें