फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने की सगाई, पिता ने बताया- कब होगी शादी, जींद में होगा रिसेप्शन

Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
धनश्री के साथ युजवेंद्र चहल, उनके पिता केके चहल, माता और अन्य।
विज्ञापन

जींद के दरियावाला गांव निवासी और गुरुग्राम में रहने वाले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादी मुंबई की रहने वाली दंत चिकित्सक और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ होगी। शनिवार को युजवेंद्र चहल, उनके पिता एडवोकेट केके चहल और मां सुनीता देवी ने मुंबई में धनश्री का रोका की। केके चहर ने बताया कि आईपीएल के बाद कभी भी दोनों की शादी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


केके चहल ने बताया कि यह रिश्ता पारंपरिक तरीके से हुआ है। वे शनिवार को लड़की को देखने के लिए मुंबई गए हुए थे। दोपहर दो बजे मुंबई पहुंचे और उन्हें लड़की पसंद आ गई। इसके बाद रोका कर दिया। वहीं दोपहर बाद युजवेंद्र चहल ने अपने फेसबुक पेज पर धनश्री के साथ फोटो डाल भी डाल दी। युजवेंद्र चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धनश्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है ‘वी सेड यश, एलॉन्ग विद अवर फैमिलीज।’ धनश्री से युजवेंद्र की दोस्ती लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर हुई थी।


लंबे समय से शादी की चल रही थीं चर्चा
एक साल से युजवेंद्र चहल की शादी की बात चल रही थी। पहले कयास लगाया जा रहा था कि विश्व कप के बाद शादी होगी। अब धनश्री के साथ रोका होने के बाद यह कर किया गया है कि आईपीएल के बाद शादी होगी।

विज्ञापन

 

जींद में होगा रिसेप्शन
युजवेंद्र चहल के पिता एडवोकेट केके चहल ने बताया कि जींद उनका घर है और जींद के बिना कुछ नहीं है। युजवेंद्र की शादी का रिसेप्शन जींद में किया जाएगा।

विज्ञापन

खेत में अभ्यास से क्रिकेट के शिखर तक पहुंचे चहल
युजवेंद्र चहल का परिवार कुछ समय पहले तक जींद के पटियाला चौक पर रहता था। फिलहाल वे गुरुग्राम में शिफ्ट हो गए हैं। 30 वर्षीय युजवेंद्र ने खेल की शुरुआत शतरंज से की और फिर क्रिकेट के मैदान में हाथ आजमाते हुए शिखर तक पहुुंच गए। अपने शुरुआती दौर में युजवेंद्र चहल ने खेत में क्रिकेट का अभ्यास किया और फिर आईपीएल में मौका मिलने पर खुद को साबित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें