फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरने से क्रिकेट खिलाड़ी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से बठिंडा जा रही छिंदवाड़ा इंटरसिटी रेलगाड़ी से गिरने पर 17 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बठिंडा निवासी 17 वर्षीय हैप्पी गाजियाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गया था। कोरोना वायरस के कारण वह टूर्नामेंट रद्द कर दी गई। इसके बाद शनिवार सुबह वह दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर बठिंडा के लिए चले थे। ट्रेन चलने पर हैप्पी ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर सो गया। जब ट्रेन बिशनपुरा स्टेशन से निकली तो वह उठ गया और अपने दोस्तों को बोला कि बाथरूम जा रहा है। बाथरूम करने के बाद हैप्पी बोगी की सीढ़ियों पर बैठ गया। जब ट्रेन भिवानी रोड गेट नंबर 109-10 के बीच पहुंची तो अचानक हैप्पी का हाथ फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गिरने की सूचना मिलने पर ट्रेन भी रुक गई। जब हैप्पी को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। हैप्पी के दोस्त आकाश ने बताया कि हैप्पी बाथरूम करने गया था। वह बोगी की सीढ़ियों की तरफ कब गया, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। उसे ट्रेन से किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने देखा तो हैप्पी नीचे गिरा हुआ है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मंगतराम ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें