03जेएनडी01: आसन गांव में जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हु
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल संरक्षण अभियान के तहत अवैध और अस्वच्छ पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अभियान के पहले तीन दिनों में विभाग ने 1870 घरों का सर्वे कर 210 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए, जबकि 72 अवैध और 24 अस्वच्छ कनेक्शन काटे। अकेले आसन गांव में 60 कनेक्शन काटे गए।
जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि गांव आसन में खंड समन्वयक दिनेश कुमार के नेतृत्व में 350 घरों का सर्वे किया गया। जांच के दौरान 55 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए और 60 अवैध और अस्वच्छ कनेक्शन काटे गए।
इसके अलावा किनाना, गांगोली, कालवा, खेड़ा खेमावती, बधाना, डाहोला, खांडी मसानिया, मखंड और डाकल सहित विभिन्न गांवों में विभागीय टीमों ने घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किए।
किनाना गांव में पेयजल आपूर्ति के प्रबंधन एवं रखरखाव नीति को लेकर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में नई नीति की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार आर्य ने कहा कि इस विषय पर जल्द ही ग्राम सभा बुलाकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
वर्जन
उपमंडल के सभी गांवों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। जुलाना शहर में भी टीमें घर-घर जाकर जल बचाने और पेयजल के सदुपयोग का संदेश दे रही हैं।
-सतीश नैन, उपमंडल अभियंता जुलाना।