27जेएनडी40: बेसहारा गोवंश को कंबल ओढ़ते हुए गौसेवक। स्रोत सेवक।
- फोटो : udhampur news
नरवाना। भीषण सर्दी के बीच नरवाना शहर में गोवंश की सुरक्षा और सेवा को लेकर सराहनीय पहल की गई है। विश्व हिंदू सेना नरवाना टीम ने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाने और प्रतिदिन गुड़ खिलाने का अभियान शुरू किया है।
गो सेवा नरवाना के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सर्दी के मौसम में किसी भी गोवंश की जान नहीं जाने दी जाएगी। यह अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि लगातार चलने वाला मिशन है। टीम के सदस्यों ने शहर की सड़कों, गलियों और खुले स्थानों पर रह रहे गाेवंशों को कंबल पहनाए। इस सेवा कार्य में रामजाने रैबारी, हर्ष नायक, यश धिमान, उपेंद्र शर्मा सहित अनेक गौ सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।