गाड़ी से गोवंश को उतारते गोरक्षक। संवाद
- फोटो : Jind
गोपुत्र सेना नरवाना और पंजाब के गोरक्षा दल ने केएम कॉलेज नरवाना के पास नाकाबंदी कर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी में कुल 13 गोवंश थे।
गोपुत्र सेवा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद श्योकंद ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि पंजाब से एक गाड़ी में गोवंश भरकर कत्ल करने के लिए उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने केएम कॉलेज के पास पुलिस प्रशासन के सहयोग से गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर दो गो तस्करों को पकड़ने के साथ ही गाड़ी से 13 गोवंशों को मुक्त करवाकर श्री कृष्णा गोशाला पहुंचाया। जांच अधिकारी एसएआई राममेहर ने बताया कि महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले संतोष और अतुल को गिरफ्तार किया गया है। तीसरा व्यक्ति टोहाना का रहने वाला विनोद था जो भाग गया।