जाम खोलने के लिए गो भक्त सुमित लाठर से बातचीत करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Jind
जयंती देवी मंदिर के सामने स्थित नंदीशाला पर सोमवार सुबह गोभक्तों ने जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने। करीब चार घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर लोग माने।
जगतानंद महाराज ने शनिवार को नंदीशाला का दौरा किया था। बारिश के कारण नंदीशाला में हुए दलदल में चार गोवंश मर गए। इस दौरान सुमित लाठर ने कहा कि नंदीशाला में पिछले तीन साल से गोवंश मर रहे हैं लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। हर रोज दस गोवंश मर रहे हैं। यह प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। 2018 से नंदीशाला में गायों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि 2018 में नंदीशाला में साढ़े चार हजार गोवंश थे, जिनकी संख्या अब केवल 1600 रह गई है।
तहसीलदार अजय सैनी को जैसे ही सड़क जाम करने और खटकड़ टोल से किसानों के आने की सूचना मिली तो तहसीलदार अजय सैनी ने मौके पर जेसीबी मंगवाकर सफाई कार्य शुरू करवा दिया। वहीं खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने अधिकारियों से बात कर तीन दिन में नंदीशाला में सफाई, फॉगिंग और रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब तीन लोगों ने जाम खोला।
बॉक्स
सरकार की कथनी और करनी में फर्क
जगतानंद महाराज ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण वह लोग जाम लगाने को मजबूर हैं। जरूरत पड़ी तो वह लोग अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सरकार की कथनी और करनी में फर्क है जिसका खामियाजा गोवंश को भुगतना पड़ रहा है।
यूपी सीएम के नाम दिया ज्ञापन
सुमित लाठर ने कहा कि युवाओं का प्रदेश सरकार से विश्वास उठ गया है। ऐेसे में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम तहसीलदार अजय सैनी को ज्ञापन सौंपा।