फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Murder: लड़ाई में साथ ना देने पर हुआ विवाद, फिर भाई ने भाई को गोलियों से किया छननी, एक साथ किए पांच फायर

Thu, 26 Jun 2025 07:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

लड़ाई में साथ ना देने पर दो चचेरे भाइयों में बहस हो गई जिसके बाद एक भाई ने दूसरे पर फायर कर दी और शरीर में पांच गोलियां उतार दीं। इस घटना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सुबह घूमने के लिए निकले थे। लड़ाई में आरोपी का साथ न देने पर दोनों की बहस हो गई। इसके बाद घर लौटते ही आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से चचेरे भाई की तरफ ट्रिगर दबा दिया, जिससे पांच गोलियां लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह हुई वारदात

गुरुवार सुबह छह बजे जुलाना की नेहरु कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश और उसका चचेरा भाई जगदीश खेतों की तरफ घूमने के लिए निकले थे। वह प्रतिदिन घूमने के लिए जाते थे, लेकिन गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर दोनों की बहस हो गई। यह बहस लड़ाई में साथ नहीं देने पर हुई थी। जगदीश अक्सर बेवजह किसी न किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। इस पर सुरेश ने उसे लड़ाई-झगड़ा नहीं करने के बारे में भी कहा था। 

विज्ञापन


सुरेश को लगी पांच गोलियां 

इस पर जगदीश ने सुरेश से कहा कि पिछले दिनों हुई लड़ाई में उसका साथ नहीं दिया। इसको लेकर दोनेां के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां से लौटते ही जगदीश घर से अपनी पिस्तौल निकाल कर लाया और उसने सीधे सुरेश पर फायरिंग कर दी। सुरेश को पांच गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को भी काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि जगदीश झगड़ालु किस्म का व्यक्ति है। मृतक सुरेश और जगदीश कई साल से एक साथ रहते थे। सुरेश लकड़ी का व्यापारी था।

गोली चलने की आवाज पर जैसे ही वह थाने के बाहर आए तो सुरेश का शव पड़ा था। पुलिस ने मौके से आरोपी जगदीश को काबू कर लिया है। शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।-रविंद्र कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें