फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी की सालगिरह पर दंपती ने की गोसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। भारत विकास परिषद शाखा सफीदों की ओर संस्था प्रांतीय संयोजक मनीष वर्मा की शादी की सालगिराह पर नगर की श्री स्वामी गोरक्षानंद गोशाला में गोसेवा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डाॅ. नरेश वर्मा ने की। इस अवसर पर मनीष वर्मा व उनकी धर्मपत्नी डोली वर्मा ने अपने परिवार व भाविप सदस्यों के साथ मिलकर दलिया, गुड़ व हरी सब्जियों की सवामणी तैयार करवाकर गोवंश को खिलाई।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश्वर अग्रवाल ने कहा कि शादी की सालगिरह गोशाला में परिवार के साथ मनाना अच्छे संस्कारों की पहचान है। इन्ही संस्कारों के बीजारोपण के लिए भारत विकास परिषद निरंतर प्रयासरत रहती है। हर आदमी के अपने जीवन के विशेष दिनों को गोसेवा व पर्यावरण संरक्षण करके मनाना चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र जैन, डाॅ. नरेश वर्मा, जसबीर मलिक, मनीष वर्मा, घनश्याम राणा, नसीम अख्तर, डोली वर्मा, रामेश्वर दास गुप्ता, तीर्थराज गर्ग, रणधीर सैनी, संजीव दीवान व उमेश दीवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें