फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर परिषद कार्यालय के बाहर पार्षदों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Wed, 13 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद कार्यालय के बाहर नगर पार्षदों ने विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में तीसरे दिन बुधवार को भी धरना दिया। पार्षदों ने कहा कि जबतक सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य नहीं होते हैं और नगर परिषद में विधायक का हस्तक्षेप बंद नहीं होता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
कहा कि शहरी विकास मंत्री कमल गुप्ता से मिल कर मामले से अवगत करवाएंगे। पार्षदों ने कहा कि उनके वार्डों के एस्टीमेट बने हुए हैं, लेकिन काम नहीं हो रहे हैं। आरोप लगाया कि विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा उनके वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव कर करवा रहे हैं। विधायक के खेमे के 12 पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं। नप अधिकारी विधायक समर्थक पार्षदों के वार्डों को तवज्जो दे रहे हैं। वार्डों में विकास कार्य न होने के कारण लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं। एस्टीमेट न बनने के कारण उनको वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। नगर परिषद की बैठक में जिन विकास कार्यों को करवाने के प्रस्ताव पारित किए गए, उनके टेंडर रुके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि इनमें शहर के तीन जोन में रात के समय सफाई का एक करोड़ रुपये से ज्यादा का टेंडर, स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए निजी एजेंसी को हायर करवाने का टेंडर सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं। चेयरपर्सन गुट के 19 पार्षदों के विकास कार्यों के टेंडर में कोई न कोई तकनीकी दिक्कत पैदा कर काम रोके जा रहे हैं। उन्होंने डीएमसी से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर मामले की जांच हो तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें