फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के कर्ज माफ हों, एमएसपी गारंटी कानून बने : कंडेला

Wed, 13 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सर्व खाप जनकल्याण मंच व किसान संगठनों की बैठक बुधवार को कंडेला गांव स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय पर सर्वजातीय कंडेला खाप व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों के कर्ज माफ करने और एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि किसानों की मुख्य मांगों और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर 15 दिसंबर को गोहाना रोड स्थित कचहरी रोड के सामने सभी संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित होकर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। टेकराम कंडेला ने कहा कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इसलिए केंद्र सरकार को किसानों के सभी कर्ज माफ करने चाहिए। इसके साथ ही स्वामीनाथन आयोग की पूर्ण रिपोर्ट को लागू करना चाहिए। एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। सहकारी बैंकों द्वारा किसानों से जो ब्याज वसूला जा रहा है, उसे बंद करना चाहिए व कर्ज माफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में लिव-इन-रिलेशनशिप जैसे कानून को रद्द किया जाए। जींद हमेशा से ही हरियाणा की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है, यहां से ही सरकार बनती व गिरती है। आंदोलन की शुरुआत में जींद हमेशा से ही अग्रणी भूमिका निभाता है और यहां बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार को यहां एक बड़ा कारखाना लगाना चाहिए। इसमें जिले के कम से कम 15 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके। जींद के मेडिकल कॉलेज की ओपीडी तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए, इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

13जेएनडी06: जानकारी देते हुए टेकराम कंडेला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें