12जेएनडी01-एआर कलेक्शन पर बैठक करते मार्केट एसोसिएशन सदस्य। स्रोत स्वयं
जींद। शहर के मेन बाजार गांधी गली मार्केट के दुकानदारों की बैठक शुक्रवार को एआर कलेक्शन में हुई। अध्यक्षता वार्ड नंबर-31 के पार्षद और एआर कलेक्शन के मालिक संजय गोयल ने की। बैठक में मार्केट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें वार्ड नं 31 के नगर पार्षद संजय गोयल को एसोसिएशन के संरक्षक बनाया गया। प्रधान राकेश तायल, वरिष्ठ उपप्रधान सतीश सोनी, उपप्रधान सतीश गर्ग, सचिव अशोक मित्तल, सहसचिव मनीष जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश गर्ग को नियुक्त किया गया। इसके अलावा समुंद्र, राजेश सैनी, देवेंद्र रोहिला, मनीष मोनू, चतर सिंह ढिल्लो, संदीप गर्ग, हिमांशु जैन, दलबीर सैनी को सदस्य बनाया गया। संवाद