फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसआईआर अभियान के तहत पार्षद ने लगाया मतदाता सहायता शिविर

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। एसआईआर अभियान में फार्म भरवाते हुए पार्षद आशुतोष शर्मा। स्रोत पार्षद।
विज्ञापन
नरवाना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत वार्ड क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए पार्षद आशुतोष शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय-सह-निवास श्रीराम कुटीर, सिविल अस्पताल के सामने मतदाता सहायता शिविर आयोजित किया। शिविर में बूथ संख्या 121, 122, 123, 124 और 125 के बीएलओ तथा बीएलए-1 की मौजूदगी में मतदाता पुनरीक्षण, नाम संशोधन और स्थानांतरण संबंधी फॉर्म भरवाए गए तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। पार्षद आशुतोष शर्मा ने बताया कि शिविर से पहले लगातार दो दिनों तक उद्घोषणा वाहन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अभियान की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सबसे अधिक शिकायत विभिन्न बूथों पर मतदाताओं के नाम दर्ज होने की सामने आई। सभी संबंधित बीएलओ एक स्थान पर उपलब्ध होने से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें