07जेएनडी04: उप स्वास्थ्य केंद्र बिरौली में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किनाना के तहत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र बिरौली में शनिवार को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता जितेंद्र सैनी ने लोगों को टीबी से बचाव व लक्षण के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से खांसी होना, खांसी के साथ बलगम या खून आना, रात में बुखार व पसीना आना, शरीर में दर्द रहना टीबी के लक्षण है। डॉ. शुभम सैनी ने बताया कि अगर किसी को टीबी है तो वह सरकारी अस्पताल से मुफ्त इलाज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार टीबी मरीज के खाते में एक हजार रुपये पौष्टिक आहार के लिए देती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीलम देवी, ममता शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह मौजूद रहे।