फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कपास की बढ़ी आवक, भाव में नहीं हो रही बढ़ोतरी

Sun, 25 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी34: उचाना मंडी में आई कपास की फसल। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कपास के भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे किसान दाब न बढ़ने से अब कपास को बेचने मंडी आ रहे हैं। कुछ दिनों से कपास की आवक में बढ़ोतरी भी हुई है। इन दिनों 5300 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे हैं। बीते साल 7360 से 8100 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों को मिल रहे थे।
विज्ञापन

किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद थी इसलिए किसानों ने कुछ दिनों तक कपास को बेचने की बजाए घर, खेत में स्टॉक कर लिया। अब भाव नहीं बढ़ने पर किसान फसल को बेचने के लिए मंडी ला रहे हैं। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 20 फरवरी को 965, 21 फरवरी को 1089, 22 फरवरी को 1244, 23 फरवरी को 1380 क्विंटल कपास की खरीद प्राइवेट बोली पर हुई है। अब तक 104125 क्विंटल की खरीद मंडी में प्राइवेट बोली पर हो चुकी है।
आढ़ती रामदत्त शर्मा, चांदी, रामनिवास ने कहा कि कुछ दिनों से कपास की आवक बढ़ी है। कपास के भाव काफी दिनों से उच्च क्वालिटी की कपास के सात हजार के आसपास मिल रहे हैं। जिन किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद थी अब भाव न बढ़ने पर वो कपास लेकर मंडी आ रहे हैं। बीते साल की अपेक्षा इस साल कपास के भाव कम मिले हैं, लेकिन आवक मंडी में बीते साल से अधिक हुई है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि कुछ दिनों से कपास की आवक बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें