फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन महीने बाद अब जिले के सभी 209234 उपभोक्ताओं को मिलेगा पूरी मात्रा में सरसों का तेल

Thu, 19 Oct 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी10: जानकारी देते हुए विभाग का कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से अपने उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इस बार जिले के सभी उपभोक्ताओं के लिए सरसों का तेल पूरी मात्रा में मिला है। जिससे इस महीने में कोई भी उपभोक्ता सरसों का तेल लेने से वंचित नहीं रहेगा। इस बार विभाग ने सभी राशन डिपो पर उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार कुल 418468 लीटर तेल पहुंचाया गया है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बीपीएल उपभोक्ताओं की संख्या 209234 है। इन उपभोक्ताओं को पिछले तीन महीने से पूरी मात्रा में सरसों का तेल नहीं मिल रहा था। विभाग के पास मुख्यालय से पूरी मात्रा में तेल नहीं पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब लंबे समय बाद सभी उपभोक्ताओं को इस माह में उनके राशन के साथ सरसों का तेल मिलेगा। यह तेल उपभोक्ताओं को 20 रुपये लीटर दिया जाएगा। जिसके चलते इस महीने किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। जिले में पिछले तीन माह पहले बीपीएल सूची में 182254 उपभोक्ताओं के ही नाम थे। यह रिकार्ड जुलाई माह का है। जबकि इसके बाद जिले में लगातार बीपीएल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। जुलाई के बाद अगस्त में इन उपभोक्ताओं की संख्या बढक़र 197861 हुई। इसके बाद सितंबर में कोई सूची जारी नहीं की गई। अब अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में उपभोक्ताओं की संख्या बढक़र 209234 हो गई। जिसके चलते इस महीने में बढ़े हुए उपभोक्ताओं समेत सभी का तेल पूर्ण मात्रा में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

इस बार नहीं रहेगा कोई उपभोक्ता वंचित

इस बार जिले में सरसों का तेल लेने से कोई भी उपभोक्ता वंचित नहीं रहेगा। इस बार जिले में मुख्यालय की तरफ से 418468 लीटर सरसों का तेल पहुंचा दिया गया है। जल्द ही उपभोक्ताओं के मध्य इस तेल को बंटवा दिया जाएगा।

निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।


19जेएनडी10: जानकारी देते हुए विभाग का कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें