फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में भी मास्क लगाकर रखेंगे तो नहीं फैलेगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप घर में भी मास्क लगाकर रखेंगे तो कोरोना किसी भी सूरत में नहीं फैल सकता। ऐसा हम नहीं चिकित्सकों के शोध से पता चला है, इसलिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने मास्क लगाओ अभियान शुरू किया है। इसके लिए एक ग्रुप ‘सेल्फी विद मास्क’ बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान ने बताया कि आज विश्व में बहुत कम देश इस कोरोना महामारी से बचे हुए हैं, जबकि 90 प्रतिशत देशों में यह पूरी तरह से पैर पसार चुका है। यूरोप के चेकोस्लोवाकिया में यह कोरोना अधिक नहीं फैल पाया। वहां की सरकार ने सभी लोगों को घर में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे यह वायरस अधिक नहीं फैल पाया और अब चेकोस्लोवाकिया ने इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। यदि हम हर समय मास्क का प्रयोग करेंगे तो कोरोना वायरस सांस के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि जब हम छींकते या खांसते हैं तो मनुष्य के मुंह से एक लंबा तथा एक माइक्रो ड्रॉप निकलता है। लार्ज ड्राप तीन मीटर तक आगे पहुंच सकता है। वह हवा से भारी होने के कारण जमीन पर गिर जाता है, लेकिन माइक्रो ड्रॉप हवा के सहारे तैरता रहता है, जो हवा के साथ दूसरे मनुष्य के शरीर में चला जाता है। जिससे कोरोना वायरस बढ़ता है। यदि हम हर समय मास्क लगाए रखेंगे तो यह माइक्रो ड्रॉप हमारे मास्क से होकर शरीर के अंदर नहीं जा सकता। मास्क बेशक घर में कपड़े का बनाया जा सकता है, जिसको हम हर रोज धोकर लगा सकते हैं।
सेल्फी विद मास्क ग्रुप किया शुरू
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को प्रेरित करने के लिए सेल्फी विद मास्क शुरू किया है। इसके द्वारा अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपनी सेल्फी खींचकर 9416139660 पर भेजकर इस मुहिम का हिस्सा बन सकता है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अन्य लोगों को बाहर क्या घर में भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें