फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

989 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाती बुजुर्ग महिला। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। बुधवार को रुटीन वैक्सीनेशन दिवस होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने 989 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि हर बुधवार को रुटीन वैक्सीनेशन दिवस होता है। इस दिन हर स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जाती है।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 989 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली डोज नहीं लगाई जबकि सात लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। एक फ्रंट लाइन वर्कर ने पहली तथा पांच ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 457 लोगों ने पहली तथा तीन ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 502 लोगों ने पहली तथा 15 ने दूसरी डोज लगवाई। बुधवार को 959 लोगों ने पहली तथा 30 ने दूसरी डोज लगवाई।
अब 42 दिन में लगेगी दूसरी वैक्सीन
उचाना। नागरिक अस्पताल में अप्रैल में हर रोज पुरानी बिल्डिंग में 45 साल से अधिक उम्र के महिला व पुरुषों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। नागरिक अस्पताल एमओ डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि बुधवार को 37 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पहली वैक्सीन लगने के बाद पहले 28 दिन के बाद दूसरी वैक्सीन लगाई जाती थी। अब 42 दिन के बाद दूसरी वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने के बाद जो मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में दर्ज होगा, उस पर मैसेज आएं तो वैक्सीन लगनी होगी। कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार का मन में डर नहीं रखें। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें