फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आए जींद के दो युवकों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अमेरिका से भारत पहुंचे जींद के दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों युवक 19 मई को अमेरिका से पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे थे। उन्हें बस द्वारा पंचकूला लाया गया था और यहां सेक्टर-15 के बिश्नोई भवन में क्वारंटीन किया गया था। यहीं से उनका कोरोना के लिए सैंपल लिया गया था। शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में दोनों युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि शाम को लगभग छह बजे उनके पास पंचकूला के सिविल सर्जन का फोन आया और उन्हें बताया कि जींद के दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉ. जाटान ने बताया कि इनमें एक 23 वर्षीय लोन गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा 22 वर्षीय युवक कालवन गांव का रहने वाला है। दोनों ही गांव नरवाना ब्लॉक के अंतर्गत आते हैं। 19 मई को अमेरिका से एक फ्लाइट 73 लोगों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। इसके बाद इन लोगों को बस द्वारा पंचकूला लाया गया। इन्हें पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित बिश्नोई भवन में क्वारंटीन किया गया था। 20 मई को इनके कोरोना के लिए सैंपल लिए गए। शनिवार को इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन 73 लोगों में से 21 में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो युवक जींद के हैं। डॉ. जाटान ने बताया कि इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 18 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं जबकि 9 लोग फिलहाल संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शनिवार को जिले में 99 लोगों के सैंपल लिए गए और 177 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. जाटान ने बताया कि हालांकि दोनों युवकों में किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं है। यह दोनों युवक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों को पंचकूला से लाकर पीजीआई रोहतक में भेजा गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, लिया सैंपल, शव को रखा शवगृह में
गांव थुआ से एक 30 वर्षीय महिला को रात को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। इसके अलावा उसमें खून की कमी भी थी। सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों को संदेह है कि कहीं महिला को कोरोना तो नहीं था। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि महिला के शव का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया और उस शव नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखा गया है। यदि महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई तो उसके शव का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के अनुसार किया जाएगा। नहीं तो शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विदेश से जींद पहुंचे पांच लोगों के लिए सैंपल
जिले में पांच लोग विदेश से शनिवार को लौटे हैं। इन सभी को सफीदों रोड स्थित उत्तम होटल में क्वारंटीन किया गया है। इनके शनिवार को कोरोना के लिए सैंपल लिए गए। इनमें शिव कॉलोनी के दो, गांव ईंटल कलां का एक, कृष्णा कॉलोनी की एक महिला तथा अर्बन इस्टेट का एक युवक शामिल हैं। यह सभी लोग 12 मई को विदेश से लौटे थे। अब तक सरकार ने इनको फरीदाबाद व गुरुग्राम में रखा था। अब यह लोग जींद पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें