फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

739 लोगों की मिली कोरोना जांच रिपोर्ट, एक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले में जुलाई महीना राहत देने वाली खबरों के बीच ही गुजर रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 739 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से केवल एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक व्यक्ति कोरोना को मात देकर रविवार को ठीक भी हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को 739 लोगों की रिपोर्ट में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिला के 21187 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 20638 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अब तक 536 संक्रमितों की मौत हुई है। इस समय जिले में 13 एक्टिव मामले बचे हैं। जिले में रिकवरी का रेट 97.40 प्रतिशत है। जिले में रिकवरी दर पिछले एक सप्ताह से यही चल रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 255 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 280509 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें