फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 199 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
पीपी सेंटर के बाहर टीका लगवाती महिला। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। वीरवार को जिले में कुल 199 नए कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टी हुई है, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में अब तक 9296 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 136 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7242 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पिछले साल सितंबर में सबसे अधिक मामले आए थे। इसके बाद इस साल अप्रैल में सर्वाधिक मामले आए हैं। वीरवार को जींद में 199 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 916 सैंपल की जांच की गई। इनमें 199 कोरोना पाजिटिव मिले। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में जींद के एक्सिस बैंक के सात कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद बैंक की शाखा को बंद कर दिया गया है। रोडवेज के दो अधिकारियों सहित 10 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें तीन महिला परिचालक भी शामिल हैं। इसके अलावा वर्कशॉप के 5 कर्मचारी संक्रमित हैं। जींद के आईडीबीआई बैंक के दो और सफीदों में एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण मिला है। उचाना मंडी में कोरोना के 16 मामले सामने आए तो नरवाना की कपास मंडी में पांच लोग संक्रमित पाए गए।
बढ़ते संक्रमण के बीच सब्जी मंडी की बदली व्यवस्था
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने सब्जी मंडी को लेकर काफी बदलाव किए हैं। अब सब्जी मंडी सुबह पांच बजे से 11 बजे तक ही खुलेगी। इस दौरान रेहड़ी पर सब्जी व फल बेचने वाले सब्जी मंडी में नहीं रहेंगे। यह सामान लेकर बाहर रहेंगे। सब्जी मंडी के बाहर ही अपना सामान बेचेंगे। इसके अलावा मासाखोरों को लेकर भी शुक्रवार को फैसला होगा।
विज्ञापन

सोमवार को बंद रहेगी मंडी
इसी बीच प्रशासन ने सोमवार को मंडी का साप्ताहिक अवकाश रखने का भी फैसला लिया है। सोमवार को मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।
आज होगी बैठक
मंडी को लेकर कुछ व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। वहीं शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें फैसला होगा कि मासाखोरों को मंडी के अंदर रखा जाए या नहीं। प्रयास रहेगा कि मंडी में भीड़ कम की जाए।
इनकी हुई मौत
सफीदों के सिंघपुरा गांव निवासी व्यक्ति का इलाज करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, मगर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा धमतान साहिब निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसका इलाज जींद में चल रहा था। वहीं नगूरां निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हिसार के निजी अस्पताल में हुई है। इसके अलावा शहर के सुभाष नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हुई है। नरवाना निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हुई है।
लोग बरतें सावधानी
कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील है। खुद की व दूसरों की जान सुरक्षित रखने के लिए कम से कम घरों से बाहर निकलें। बार-बार साबुन व सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। मास्क का प्रयोग अच्छी तरह से करें। कोरोना से बचा जा सकता है।
1073 को लगी कोरोना वैक्सीन
वीरवार को जिले में 1073 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान कोविशील्ड की 16 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली, सात को दूसरी डोज दी गई। फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं में एक को पहली व सात को दूसरी डोज दी गई। अन्य में 510 को पहली व 28 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में 410 को पहली व 80 को दूसरी डोज दी गई। कुल 1059 को टीका लगाया गया। वहीं कोवैक्सीन की डोज 14 लोगों को दी गई है।
पीपी सेंटर के बाहर लगा टीका
पीपी सेंटर से कोरोना वैक्सीन चोरी होने के बाद वीरवार को टीकाकरण का काम भी पीपी सेंटर के बाहर ही चला। इस दौरान हालांकि लोगों को टीका लगवाने में परेशानी नहीं हुई। सुबह कुछ लोगों को इंतजार करना पड़ा, लेकिन दूसरे स्टोर से दवा उपलब्ध करवा दी गई।
विज्ञापन

नियमानुसार करवाएं टीकाकरण
जिला के सभी लोग नियमानुसार टीकाकरण करवाएं। कोरोना का टीकाकरण बेहद सुरक्षित व प्रभावी है। इससे कोरोना से लडने में मदद मिलती है।
डॉ. रमेश पांचाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें