फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्चे सहित कोरोना के 86 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 5947 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को 800 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, इनमें से 86 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई है। मार्च के बाद अब अप्रैल महीने में के शुरुआत में ही कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ गया है। नए संक्रमित मरीजों में नरवाना क्षेत्र का सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

उचाना नागरिक अस्पताल में बनी आरटीपीसीआर लैब के प्रभारी डॉ. जेके मान के अनुसार वीरवार को 800 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 86 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों में से आधे जींद व नरवाना के हैं। अब जिले में 5947 संक्रमित हो चुके हैं। 5454 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 87 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 441 मरीज सक्रिय हैं।
नरवाना में बढ़ा आंकड़ा, 23 संक्रमित हुए
वीरवार को आई रिपोर्टर में कोरोना का सबसे अधिक आंकड़ा नरवाना में बढ़ा है। कुल 86 लोगों में से 23 नरवाना क्षेत्र के हैं। वहीं कुल संक्रमितों में से आठ विद्यार्थी हैं, जबकि एक सात वर्षीय बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें