फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन समेत जिले में आठ लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-11 निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों समेत जिले में कुल आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 420 हो गई है। इनमें से 345 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 69 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर-11 निवासी एक युवक गुरुग्राम की एक कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में मैनेजर के रुप में कार्यरत है। वह फिलहाल घर से ही काम करता है। कुछ दिन पहले वह हिसार में शॉपिंग के लिए गया था। वहीं पर उसने अपना सेल्स का काम भी दो-तीन दिन किया था। इसके बाद वह अपने घर आ गया। 15 दिन पहले इस युवक को बुखार हो गया। इसके बाद यह अपने दिल्ली के किसी जानकार चिकित्सक से सलाह लेता रहा और घर पर ही दवाई लेता रहा। इसके बाद उसके परिवार के अन्य लोगों को भी बुखार की शिकायत हो गई। रविवार को परिवार ने नागरिक अस्पताल में कोरोना की जांच करवाई। मंगलवार को युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि इसकी 26 वर्षीय पत्नी, 62 वर्षीय पिता तथा 60 वर्षीय मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। तीनों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं जवाहर नगर निवासी एक 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक भी कोचिंग लेता था। रविवार को इसने भी अपना सैंपल दिया था, जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक 27 वर्षीय युवक गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करता है। 16 अगस्त को वह गुरुग्राम से आया था। उसने आने के बाद नागरिक अस्पताल में अपना सैंपल करवाया तो आज उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं सफीदों के वार्ड नंबर 17 की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिजनों के सैंपल लिए तो मंगलवार को उसकी 90 वर्षीय दादी सास की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। इसके अलावा सफीदों के खानसर चौक निवासी 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मोरखी गांव निवासी एक 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कई दिन से बुखार था। उसने कालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें