फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड, एक दिन में दो लोगों की मौत, 146 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
सब्जी मंडी में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 146 लोगों को संक्रमित पाया गया है। अप्रैल में अब तक का कोरोना मामले में सबसे भारी महीना साबित हो रहा है। इस महीने में कोरोना संक्रमण के एक दिन में पांच बार सबसे अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अप्रैल महीने से सबसे अधिक एक दिन में 81 संक्रमित मिले थे, जबकि इसके बाद पांच दिन ऐसे आए हैं कि लगातार पहले के रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आए संक्रमितों में 45 ऐसे युवा हैं, जिनकी आयु 20 वर्ष से कम है। छह एक निजी महाविद्यालय की स्टाफ सदस्य हैं। इसके अलावा तीन परिवारों के तीन-तीन लोगों के अलावा इसमें 81 महिलाएं एवं 65 पुरुष शामिल हैं। डिफेंस कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय अविनाश चंद्र मंगला की शुक्रवार को मौत हो गई। वह पिछले काफी दिनों से दिमाग की बीमारी से जूझ रहे थे। काफी दिनों तक वे कोमा में भी रहे। चार दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि वीरवार को उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा, लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत गांव अमरहेड़ी निवासी 65 वर्षीय महिला की हुई है। महिला को दिल की बीमारी के चलते पांच दिन पहले पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया था। वहीं पर उनकी कोरोना जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को उनकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार रोहतक में ही किया गया।
146 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को 936 लोगों की रिपोर्ट मिली। जिनमें से 146 लोगों को संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि एक दिन में इतनी ज्यादा संख्या में पहले कभी संक्रमित नहीं मिले थे। अब तक जिले में 6530 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5784 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में 92 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। इस समय जिले में 654 एक्टिव मामले हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 242 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल 44 लोग, हालत गंभीर
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल 44 लोग दाखिल हैं। इनमें से काफी लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिन लोगों की हालत काफी नाजुक होती है, उनको अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है। काफी लोग घर पर ही क्वारंटीन होने की इच्छा जताते हैं, लेकिन गंभीर मरीज को घर पर रखने की सलाह नागरिक अस्पताल प्रशासन नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें