फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 700 में से 40 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को 700 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। इनमें से 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मार्च में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही है। लोग किसी भी सूरत में मास्क नहीं लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। जिले में इस समय 355 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज डॉ. जेके मान ने बताया कि बुधवार को लैब में 700 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 5850 हो गई। इनमें से 5408 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 87 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 355 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही संक्रमण के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। लोगों को मास्क हर हाल में लगाना चाहिए तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 768 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलों की संख्या बढ़ा रहा है। इस समय नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 12 लोग दाखिल हैं। कोरोना संक्रमण की जो रफ्तार का प्रतिशत मार्च में बढ़ा है, उसी रफ्तार से संक्रमण पिछले वर्ष सितंबर महीने में बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें