फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बायोगैस प्लांट से तांबा चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द स्थित एक बायोप्लांट से अज्ञात युवक 4 लाख रुपये का तांबा चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्लांट मैनेजर नसीब कांटीवाल ने बताया कि 27 जून को उनके प्लांट में बने एक कमरे से चोरों ने ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये का तांबा चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के बारे में अगले दिन पता चला। प्लांट में पराली से बायोगैस बनाने का काम किया जाता है। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें