फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश की जीत को हार में बदलना साजिश का हिस्सा : संधू

Fri, 09 Aug 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। माजरा खाप पंचायत के प्रधान व सर्व जातिय खाप पंचायत मंच जिला महासचिव सरदार गुरविंदर सिंह संधू ने कहा कि विनेश फोगाट की जीत को हार में बदलना साजिश का हिस्सा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत एतराज जताना चाहिए था। उन्होंने कहा कि देश के लिए बहुत दुख का विषय है। ये सारा देश बेटी विनेश फोगाट के साथ खड़ा है। संधू ने कहा कि ओलंपिक में भले ही विनेश फोगाट को हरा दिया है, लेकिन देश बेटी को विश्व विजेता मानता है। माजरा खाप के प्रेस प्रवक्ता समुंद्र फोर ने कहा कि केंद्र का एक मंत्री अहसान दिखाते हैं कि हमने 70 लाख विनेश फोगाट पर खर्च कर दिए। वे कहना चाहते हैं कि मंत्री विनेश फोगाट को जो स्टाफ दिया उसकी ही जिम्मेदारी बनती थी कि उसका वजन घटाना व बढ़ाना, किस समय खाना-पीना, आराम करना, व्यायाम करना है। इसमें आप का स्टाफ फेल रहा है 100 ग्राम वजन एक गिलास पानी पीने से बढ़ जाता। पहले वजन कर के खेलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चार महीने पहले विनेश फोगाट ने एक ट्वीट पर लिखा था और आशंका जताई थी आज वही सच्चाई सामना आ गई। यदि विनेश मेडल जीतकर लाती तो देश का गौरव बढ़ता, लेकिन उन लोगों को तमाचा अवश्य लग जाता जो पदक की कीमत 15 रुपये मानते हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर खाप पंचायतों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार विनेश फोगाट को विजेता मान कर उचित सम्मान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें