फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के शव को लेकर हुआ विवाद, 32 वर्षीय महिला ने खुद को बताया बुजुर्ग की पत्नी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव लेने आए बुजुर्ग के परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बाजरान मोहल्ले में 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके वारिस को लेकर विवाद हो गया है। एक महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताते हुए पति की मौत का कारण एक व्यक्ति द्वारा लाखों रुपये हड़पने से सदमे को बताया है। मृतक के भाइयों ने महिला को अपने भाई की पत्नी मानने से इनकार कर दिया है। मृतक के वारिसों को लेकर पुलिस को भी काफी पापड़ बेलने पड़े। अंत में मृतक के भाइयों और महिला की सहमति पर शव का पोस्टमार्टम करवा उसके भाइयों को सौंप दिया गया है है।
विज्ञापन

जिले के अंटा गांव निवासी हॉल आबाद शहर के बाजरान मोहल्ला निवासी सुभाष (74) की शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सामान्य अस्पताल में लाया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर ही रही थी कि वहां पर आई एक 32 वर्षीय महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताया।
महिला ने आरोप लगाया कि नरवाना रोड निवासी रवि ने उसके पति को दो गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ले लिए थे। पैसे लेने के बाद रवि ने न तो गाड़ियां दीं और न ही रुपये लौटाए। इसी सदमे में उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मृतक का भाई नरेंद्र व अन्य परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सुभाष की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेला था। महिला से शादी करने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होेंने कहा कि आठ माह पहले एक महिला उसके भाई से शादी करने का दावा कर रही थी। महिला तथा मृतक के भाई द्वारा वारिस होने का दावा करने को लेकर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। महिला से शादी से संबंधित दस्तावेज व रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र मांगा गया तो उसके पास शादी रजिस्टर्ड होने का प्रमाण पत्र नहीं था, लेकिन प्रोटेक्शन के दस्तावेज जरूर थे। बताया जाता है कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसे एक 12 वर्षीय लड़का भी है। पहले पति को तलाक देने के बाद वह सुभाष के साथ रह रही थी। यहां तक की अधिवक्ता भी दावे दस्तावेजों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने महिला के बयान की बजाए मृतक के भाई नरेंद्र के बयान दर्ज किए और शनाख्त तथा गवाह के तौर पर महिला को भी शामिल किया। साथ ही शव मृतक के भाई को सौंपने का निर्णय लिया गया। इस पर महिला ने भी सहमति जताई। आठ घंटे की पुलिस की पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आए हुए थे। उनकी सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम करा मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें