रेणु भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना और उन्हें उनके जिले में ही उचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अलग-अलग जिलों को एक स्थान पर जोड़कर जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, आपसी मतभेद, संपत्ति संबंधी विवाद तथा उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आए।
आयोग का प्रयास रहता है कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से समाधान निकाला जाए। महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का समाधान करना, उन्हें न्याय दिलाना तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है।