फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 'टटीरी' गाने पर महिला आयोग की अध्यक्ष का कड़ा रुख, बादशाह से मांगा स्पष्टीकरण; इस दिन बुलाया पानीपत

Tue, 10 Mar 2026 06:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

रेणु भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना और उन्हें उनके जिले में ही उचित मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
रेणू भाटिया, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टटीरी गाने को लेकर चल रहे विवाद में महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कड़ा रुख अपनाया है। इसको लेकर उन्होंने  रैपर बादशाह को 13 मार्च को पानीपत बुलाया है। वहां पर गायक से गाने में प्रयोग किए गए आपत्तिजनक शब्द का स्पष्टीकरण लिया जाएगा। 

विज्ञापन


जींद आई थीं रेणू भाटिया
 महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया मंगलवार को जींद में शिकायत से सुकून अभियान के तहत महिलाओं की सुनवाई के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने रैपर बादशाह को लेकर कहा कि वह इस गाने की जांच फिल्म सेंसर बोर्ड में भी करवाएंगी। यह गाना किस आधार पर सेंसर बोर्ड ने पास किया है। इसमें शर्मनाक शब्द प्रयोग किए गए हैं। जो प्रदेश की बेटियों के लिए अपमानजनक है। 

गोशालाओं में चंदे को लेकर कही ये बात
इसके अलावा एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोशालाओं में चंदा मांगने के नाम पर महिलाओं से नृत्य करवाए जाते हैं। इसको लेकर गोसेवा आयोग के चेयरमैन को भी पत्र लिखकर इस तरह की गतिविधियों को बंद करवाया जाएगा। जिंद के अलावा कैथल जिले की महिलाओं की सुनवाई की गई। इसके अलावा कई नई शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

रेणु भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना और उन्हें उनके जिले में ही उचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अलग-अलग जिलों को एक स्थान पर जोड़कर जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, आपसी मतभेद, संपत्ति संबंधी विवाद तथा उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आए। 

आयोग का प्रयास रहता है कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से समाधान निकाला जाए।  महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का समाधान करना, उन्हें न्याय दिलाना तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें