फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडारा गांव में दिल्ली से आए तीन लोगों को लेकर विवाद, नागरिक अस्पताल में चल रही जांच

विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी को रोकते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खौफ के चलते अब गांवों में विवाद की स्थित पैदा होने लगी है। ताजा मामला शहर के साथ लगते पांडू पिंडारा गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तीन लोग दिल्ली से आए हुए हैं। यह लोग तीन दिन पहले गांव में आए और लोगों के कहने के बावजूद अपने घरों में नहीं रह रहे हैं। इसको लेकर दूसरे लोगों को भी खतरा हो रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाना की टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची और स्थिति को संभाला। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन लोगों को जांच के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। फिल्हाल इनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें