बैंक के बाहर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते खाताधारक
- फोटो : AMAR UJALA
रामनगर नैनीताल कोरोनावायरस लॉक डाउन के चलते जहां बाजारों में आमद कम दिखाई दे रही है वही शहर के सभी छोटे बड़े बैंकों के बाहर सड़कों में लंबी लंबी कतार लगी है। इसमें जनधन खाता धारकों की सबसे ज्यादा भीड़ लगी हुई है। बैंक व पुलिस प्रशासन ने खाताधारकों के लिए खाते के आखिरी नंबर से तारीखें निर्धारित की है अधिकांश जनधन खाता धारकों को इसकी जानकारी ना होने पर वह धूप में कतार पर लगे हैं, जब नंबर आ रहा है तब पता चल रहा है कि नंबरों के आधार पर ही पैसे निकाले जा रहे हैं वहीं कार्बेट पार्क के झिरना रेंज से दैनिक श्रमिक पप्पू सिंह झल्लू मोड़ चौकी पतरामपुर से 25 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी सैलरी लेने आए थे लेकिन उनका नंबर 5 तारीख को बताया गया है, जिससे वह मायूस होकर घर लौट गए हैं। ऐसा ही बंबा घेर निवासी नासिर इंदिरा कॉलोनी निवासी कमर जहां ग्राम पूछुड़ी निवासी नजाकत का भी यही कहना है। वही बैंकों में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस भी मुस्तैद है अत्यधिक भीड़ को देखकर अब पुलिस खाताधारकों का नंबर चेक कर रही है हालांकि खाता संख्या का अंतिम लाभार्थी के खाते से धन निकासी की निर्धारित तिथि घोषित कर बैंकों के बाहर लिस्ट को चस्पा किया गया है लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी ना होने पर वह मायूस ही घरों को लौट रहे हैं।