15जेएनडी08-रैली को लेकर निमंत्रण देते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति
जींद। सिंचाई विभाग में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कि टीम ने चार फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली को लेकर अभियान चलाया।
जिला प्रधान संजीव, जिला सचिव सतीश शर्मा ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं व मांगों को लेकर सरकार की अनदेखी के विरोध में चार फरवरी को रोहतक में प्रदेशव्यापी आक्रोश रैली की जाएगी। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी भाग लेंगे। रैली में मुख्य मांगें पुरानी पेंशन लागू करने, कौशल रोजगार निगम भंग करने, रेगुलाइजेश की नीति बनाने, सभी विभागों की वेतन विसंगतियों को ठीक करवाने, 1995 से पूर्व की एक्सग्रेशिया नीति बहाल करते हुए वंचितों को उनका हक दिलवाने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने, निजीकरण को बंद करने, कच्चे कर्मचारी को पक्का करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा, सचिव सतीश शर्मा, बलराज, सुनील, वेद ढिल्लो, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
15जेएनडी08-रैली को लेकर निमंत्रण देते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति